1000 Rupee Note: क्या फिर से जारी होंगे 1000 रूपए के नोट, देखे पूरी जानकारी

1000 Rupee Note: आपकी जानकारी के लिए बता दे पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है की भारत में एक बार फिर से 1000 रूपए के नोट जारी किये जायेंगे। इस खबर के वायरल होते ही रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा हालही में 1000 रूपए के नोट को लेकर अपडेट जारी किया गया है। अगर आप तक भी यह न्यूज़ पहुंची है तो इस खबर को अंत तक जरुर पढ़ें।

जैसा की आप सब जानते होंगे की आज के समय में सोशल मीडिया खबरे काफी तेज़ी से वायरल होती है। फिलहाल बीते लगभग 10 दिनों से 1000 रूपए के नोट को लेकर कई सारी खबरे वायरल हो रही है। ये सारी खबर सही है या गलत इसका जवाब केवल रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ही दे सकती है। हालही में RBI ने 1000 रूपए के नोट पर अपडेट जारी किया है। आइये जाने इसके बारे में विस्तार से।

RBI ने दी जानकारी

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हालही में नया अपडेट जारी करते हुए बताया है की भारत में फिलहाल ज्यादातर लोग छोटे से बड़ा पैसो का लेन-देन डिजिटल माध्यम से ही करते है, ऐसे में बड़े नोटों की फिलहाल भारत में कोई आवश्यकता नहीं है। बड़े नोटों के तौर पर फिलहाल 500 रूपए के नोट उपलब्ध है। RBI द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया है की इन्टरनेट पर 1000 रूपए के नोट को लेकर वायरल हो रही खबर फर्जी है। फिलहाल 1000 रूपए के नोट के बारे में कोई चर्चा नहीं की जा रही है।

2023 में बंद हुआ था 2000 रूपए का नोट

जैसा की आप सब जानते होंगे की मई 2023 में केंद्र सरकार तथा रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 2000 रूपए के नोट को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से 1000 रूपए के नोट को जारी करने से सम्बंधित खबरे वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे इन्ही सब फर्जी खबरे की वजह से तथा भारतीय नागरिको को सतर्क करने के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया समय-समय पर अपडेट जारी करती रहती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top